फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी खिलाड़ी समेत एक दर्जन पर प्रतिबंध, जुर्माना भी लगाया

Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए की एजीएम में अनुशासनहीनता के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन क्रिकेट खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में होटल द पवेलियन धर्मशाला में वीरवार देर रात तक चली एचपीसीए की वार्षिक आम सभा में खिलाड़ियों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन




कार्रवाई की गाज रणजी खिलाड़ी अंकुश बैंस भी गिरी है। एचपीसीए की अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जिन पर कार्रवाई हुई, उनमें कुल्लू जिला के अंडर-16 वर्ग के 4 खिलाड़ियों में चंदन कुमार, शुभम, जितेश कुमार और आर्यन सोहल शामिल हैं। ऊना के अजय भारद्वाज और शिमला के शुभम वर्मा पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। एचपीसीए ने सभी 6 खिलाड़ियों के खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है।

इनकी काटी जाएगी मैच फीस

हमीरपुर के अभिमन्यु राणा और कंवर अभिनय पर एक रणजी मैच खेलने पर प्रतिबंध के अलावा एक मैच की फीस भी काटी है। रणजी खिलाड़ी अंकुश बैंस के खिलाफ तीन रणजी मैचों पर प्रतिबंध और तीन मैचों की फीस भी काटने का निर्णय लिया गया।  अनुशासनहीनता के मामले में ऊना जिला के प्रियांशु खंडूरी को 10 हजार और अमित पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

अरुण फिर बनाए निदेशक
अनुराग ठाकुर ने अपने भाई अरुण धूमल को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दोबारा निदेशक पद पर नियुक्त कर दिया। सुरेंद्र ठाकुर को भी बतौर डायरेक्टर नियुक्त किया दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एचपीसीए जल्द ही अपना क्लब शुरू करेगी।
विज्ञापन

लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर

बीसीसीआई की वार्षिक आम सभा के लिए एचपीसीए की ओर से किस सदस्य को भेजा जाना है, बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से अनुराग ठाकुर को इसका निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। इसके अलावा एजीएम में 16 अक्तूबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

स्वच्छता का संदेश हर कोने में पहुंचेगा
बैठक में स्वच्छ हिमाचल का संदेश प्रदेश के हर कोने में पहुंचाने का निर्णय लिया ताकि फरवरी में एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले पहले टेस्ट मैच में स्वच्छता प्रेमी बिना किसी पैसे के मैच का लुत्फ उठा सकें।

बीसीसीआई की ओर से लोढा कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की गई है।
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि याचिका में उन सिफारिशों को शामिल किया गया है जो बीसीसीआई के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें