रामपुर में दो अलग -अलग हादसों में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो अन्य घायल हैं। पहला हादसा निरमंड तहसील के अंतर्गत खरगा पंचायत के माहवा सड़क में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान बेगानंद पुत्र केवलराम, गांव गुंडी, तुनन पंचायत तहसील निरमंड के तौर पर हुई है।
चालक जयसिंह पुत्र वेदराम, गांव करैर, तुनन पंचायत घायल है। इसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1 बजे बोलेरो कैंपर एचपी 62 2664 खरगा से जगातखाना की तरफ आ रही थी।
जैसे ही गाड़ी माहवा के समीप पहुंची चालक जयसिंह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधी सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बेगानंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना खरगा गांव के सुखराम ने पुलिस को सुबह दी।