फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन बने विद्युत परिषद डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 10 Sep 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)

सार

बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ई. पंकज डढवाल को पदभार संभालने पर बधाई दी गई। प्रबंधन को चेताया गया है कि डिप्लोमा इंजीनियर के कैडर स्ट्रेंथ के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ई. रेवती रमन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ई. रेवती रमन शर्मा (मंडी) को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव शुक्रवार को सुंदरनगर में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ई.आरडी अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुए।  इस मौके पर ई. राकेश कुमार (शिमला) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ई. केहर सिंह (कुल्लू) को उपाध्यक्ष, मनोहर लाल (हमीरपुर) को महासचिव चुना गया है। होशियार सिंह (ऊना) अतिरिक्त सचिव, ई.ज्योर्तिमय (कांगड़ा) को संयुक्त सचिव, ई. विनोद गुप्ता (बिलासपुर) को कोषाध्यक्ष, ई. सुनील शर्मा (मंडी) को मुख्य संगठन सचिव, ई. बलवंत सेन (मंडी) को पब्लिकेशन सचिव चुना गया है। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया है।

विज्ञापन


बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ई. पंकज डढवाल को पदभार संभालने पर बधाई दी गई। प्रबंधन को चेताया गया है कि डिप्लोमा इंजीनियर के कैडर स्ट्रेंथ के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघ ने परिषद का निजीकरण करने की  किसी भी कोशिश और संपत्तियों को दूसरी कंपनियों को देने का विरोध किया। मांग की गई है कि परिषद में डिप्लोमा इंजीनियरों की रुकी पड़ी पदोन्नति को भी जल्द किया जाए। खाली पड़े कनिष्ठ अभियंता व फील्ड स्टाफ के पदों को शीघ्र भरा जाए। रमन शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिषद प्रबंधन के साथ मिलेगा। इस मौके पर ई.आरडी अग्निहोत्री, ई. अनिल गौतम व ई.धर्मेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें