रैली ऑफ चंबा एडवेंचर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली के कुशागरा अग्रवाल और चेन्नई से नेविगेटर टी. नागाराजल ने हासिल किया। दूसरा स्थान गुडगांव से शांतनु ग्रोवर और नेविगेटर राजा सिंह, तीसरा स्थान कोलकाता से जीत मित्रा और नेविगेटर प्रासोंजीत रॉय ने हासिल किया।
रैली ऑफ चंबा में दिल्ली के विशाल कटारिया और साहिद सलमान ओवरआल विजेता बने। दूसरे स्थान पर राजस्थान से अभिषेक मिश्रा और चेन्नई से नेविगेटर पीवीएस मूर्थि और तीसरे स्थान पर शिमला से चिराग ठाकुर और आगरा से नेविगेटर राहुल सिंह रहे। रैली ऑफ चंबा एडवेंचर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली के कुशागरा अग्रवाल और चेन्नई से नेविगेटर टी. नागाराजल ने हासिल किया। दूसरा स्थान गुडगांव से शांतनु ग्रोवर और नेविगेटर राजा सिंह, तीसरा स्थान कोलकाता से जीत मित्रा और नेविगेटर प्रासोंजीत रॉय ने हासिल किया। इसी तरह टू व्हीलर मोटो में सभी विजेता हिमाचल के कुल्लू से रहे।
विज्ञापन
पहले स्थान पर नितीश भारद्वाज, दूसरे पर हैप्पी वर्मा जबकि मोहित ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। एनएचपीसी करियां के स्काडा हॉल में समापन समारोह में सदर विधायक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। रैली में 18 राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के अवसर हिमाचली लोक गायक सुनील राणा ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। रैली ऑफ चंबा के इवेंट मैनेजर मनुज शर्मा और अक्षय आनंद ने मुख्य अतिथि और उपायुक्त चंबा को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।