सोमवार को दिल्ली में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान देवांशु शर्मा को आधार मूल्य से दस गुणा ज्यादा बोली पर दिल्ली दमदार टीम ने खरीद लिया। देवांशु शर्मा का आधार मूल्य (बेस प्राइस) तीस हजार रुपये था। इन्हें 2.90 लाख रुपये में दिल्ली दमदार ने अपनी टीम में शामिल किया।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र की बागथन पंचायत के सैर गांव के देवांशु शर्मा जस्ट कबड्डी लीग में दिल्ली दमदार की टीम से खेलेंगे। सोमवार को दिल्ली में हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान देवांशु शर्मा को आधार मूल्य से दस गुणा ज्यादा बोली पर दिल्ली दमदार टीम ने खरीद लिया। देवांशु शर्मा का आधार मूल्य (बेस प्राइस) तीस हजार रुपये था। इन्हें 2.90 लाख रुपये में दिल्ली दमदार ने अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले देवांशु शर्मा का चयन ए प्लस ग्रेड में हुआ था। जिस कारण उनका बेस प्राइस 30,000 रुपये जस्ट कबड्डी लीग की ओर से रखा गया था। जबकि, ए ग्रेड का बेस प्राइस 25,000 हजार, बी और बी प्लस का 20,000 हजार आधार मूल्य रखा गया था। देवांशु शर्मा सिरमौर जिले के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका चयन जस्ट कबड्डी लीग में हुआ है। पिछले वर्ष कोरोना काल के कारण जस्ट कबड्डी लीग प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। इस बार देवांशु शर्मा के खेल को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता है।
23 जून से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का कबड्डी प्रेमियों को इंतजार है। देवांशु शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक बार नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया है और दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। उनका सपना पहले जस्ट कबड्डी लीग खेलकर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसके बाद वह प्रो कबड्डी खेलकर देश की टीम में शामिल होने के लिए मेहनत करेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पिता देवराज शर्मा, माता मधु शर्मा और कोच नंदलाल ठाकुर को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि 23 जून को प्रतियोगिता पहला मैच दिल्ली दमदार और हरियाणा के बीच खेला जाएगा।