फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: महिला मोर्चा की सदस्यों ने मुख्यमंत्री जयराम की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 22 Aug 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन एकता का पवित्र पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है।
विज्ञापन
सीएम जयराम को बांधी राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके सरकारी आवास ओकओवर में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में राखी बांधी। इस अवसर पर वंदना गुलेरिया और मोर्चा की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं। ब्रह्मकुमारी और शिमला में रहने वाले तिब्बती समुदाय की प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके सरकारी आवास पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन एकता का पवित्र पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम को और अधिक प्रगाढ़ करता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देवकन्या ठाकुर की पुस्तक ‘मोहरा’ का विमोचन किया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को शिमला में कहानीकार और फिल्म निर्माता डॉ. देव कन्या ठाकुर की ओर से लिखित पुस्तक ‘मोहरा’ का विमोचन किया। पुस्तक हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परंपराओं को उजागर करने वाली 10 कहानियों का एक सुंदर संग्रह है। मुख्यमंत्री ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी कहानियों के माध्यम से पहाड़ी महिलाओं के संघर्षों और मनोदशाओं को चित्रित करने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कहानियां अच्छी तरह से रचित हैं, जो भाषा, शैली और स्वर में सरल हैं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष संगडाह मेला राम शर्मा भी अन्य सहित उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें