फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के नेतृत्व में बनेगी केंद्र में सरकार: राकेश कालिया

Mon, 04 Feb 2019 07:24 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

 शाहतलाई में चले चार दिवसीय राज्य स्तरीय कांग्रेस सेवा दल के शिविर में पूर्व विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इन्होंने कांग्रेस सेवादल को कांग्रेस पार्टी की अनुशासित इकाई बताया।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश का भ्रमण कर भाजपा को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा जुमलों को अब आमजन समझ गया है। 

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेंगी। इससे पहले कैंप का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने  मुख्य अतिथि को  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पहले सत्र में कांग्रेस सेवा दल सदस्यों को दिल्ली से आए अखिल भारतीय कांग्रेस प्रशिक्षक मनोज गुप्ता, अरुण और विनोद कंठ ने बौद्धिक कक्षाएं लगाईं। महासचिव डॉ. विजय डोगरा, ज्योति खन्ना, पवन कुमार, दीनू राही, गुरदास सिंह सुमन, बरिंद्र ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें