गजब संयोग है। हिमाचल में चार संसदीय सीटों के लिए दाखिल किए गए परचे में सबसे अमीर और सबसे गरीब प्रत्याशी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से है।
जहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा सबसे अमीर तो निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार सबसे गरीब हैं। नामांकन करने वालों में नौ करोड़पति हैं, जबकि दस को छोड़कर अन्य लाखों के मालिक है।
करोड़पति की श्रेणी में कांग्रेस के पांच, भाजपा और आप के दो-दो उम्मीदवार शामिल हैं। शनिवार शाम तीन बजे तक प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए पर्चे के बाद यह तथ्य सामने आया है।