फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश वन विभाग: पीसीसीएफ हॉफ के लिए जद्दोजहद शुरू, राजीव कुमार और अजय श्रीवास्तव कतार में

Wed, 22 Sep 2021 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सूत्रों की मानें तो कैडर में मौजूद अधिकारियों में पीसीसीएफ मैनेजमेंट राजीव कुमार और अजय श्रीवास्तव ही इस पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन
पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के मुखिया के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई है। पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता शर्मा इसी माह के अंत में रिटायर हो रही हैं। कार्मिक विभाग ने उनकी रिटायरमेंट की सूचना जारी कर दी है। ऐसे में उनकी रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही इस पद के लिए चर्चा भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉ. सविता शर्मा को इस पद पर एक्सटेंशन मिल सकती है लेकिन अभी तक उन्होंने इसके लिए सरकार के पास आवेदन नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो कैडर में मौजूद अधिकारियों में पीसीसीएफ मैनेजमेंट राजीव कुमार और अजय श्रीवास्तव ही इस पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। चूंकि, अन्य आईएफएस अधिकारियों में विनोद तिवारी व कई अन्य केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों में से ही किसी एक को नया पीसीसीएफ हॉफ बनाया जा सकता है। 

पीसीसीएफ हॉफ पद के दावेदार राजीव कुमार पीसीसीएफ प्रशासन का जिम्मा देख रहे हैं। वहीं वन विकास निगम के एमडी रहे अजय श्रीवास्तव को हाल ही में सरकार ने नया पीसीसीएफ वन्यजीव नियुक्त कर दिया है। इससे पहले इस पद पर आसीन रहीं अर्चना शर्मा के अगस्त में रिटायर होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें