फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राजेंद्र राणा बोले- करोड़ों रुपये के बेनामी सौदे हुए, केंद्रीय एजेंसी करे जांच

Mon, 13 Apr 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने धर्मशाला में की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सोमवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये के बेनामी सौदे हो रहे हैं। राणा ने इन मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इन कथित संपत्तियों के तार दिल्ली और दुबई तक जुड़े हुए हैं और मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। राणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तबादला माफिया, भू-माफिया और वन माफिया सक्रिय हैं और सरकार अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। भर्तियों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

विज्ञापन

उनका कहना है कि पशु मित्र, वन मित्र, बिजली मित्र जैसी भर्तियों के माध्यम से पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को बिक्री पर लगा दिया है और राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी राणा ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर वित्तीय तंगी का हवाला देती है, वहीं दूसरी ओर केंद्र से मिली बड़ी आर्थिक सहायता और राज्य के राजस्व का स्पष्ट हिसाब नहीं दे पा रही है। राणा के अनुसार, प्रदेश को केंद्र से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिली है, इसके बावजूद सरकार कर्ज लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। राणा ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना का लाभ जरूरतमंदों तक सही ढंग से नहीं पहुंच रहा, जबकि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए सहारा बनी सहारा योजना को बंद कर दिया गया है। राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति को बिगाड़ दिया है। इस मौके पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु और शुभम सूद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें