हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। 17 अप्रैल से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। अन्य जिलों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 अप्रैल की शाम को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलेगा।