सुरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष और रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो शिमला। एचआरटीसी राज्य कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश की बैठक पंचायत घर शिमला के प्रांगण में वीरवार को हुई। यह बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष जीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सर्वसम्मति से एचआरटीसी डीडब्ल्यू तारादेवी वोल्वो सेल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद की कमान राजेंद्र नेगी को सौंपी गई। इनके अलावा उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रधान अंजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशांत चंदेल, उपप्रधान वेद प्रकाश, सचिव कृष्ण चंद, सह सचिव अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अंशुल कुमार, संगठन मंत्री संतोष कुमार, सुमन ठाकुर, लेखा परीक्षक सोम दत्त, जय सिंह, प्रेस सचिव वेद शर्मा, रोनित जयसवाल, प्रदीप शर्मा कानूनी सलाहकार चंद्र प्रकाश, किशोर, नरेंद्र, मुख्य सलाहकार कामेश्वर, विरेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, विकास कुमार संयोजक कुलदीप, विक्रम, विवेक, आशीष कार्यालय सचिव अंकित वर्मा, पंकज को चुना है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में विजय, सोहन, रमन, देवव्रत, दवेंद्र, हेमराज, संतोष, महेंद्र, नरेंद्र, प्रीतम, बलवीर, मनजीत, दिनेश, पृथ्वीराज, मुकेश, सुधीर शर्मा, तरसेम, सुशील, कार्तिक, अंकित, रमेश चंद, तिलक, आशीष, जितेंद्र, संजीव और महेंद्र को शामिल किया है।