फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आदित्य ने सामान्य ज्ञान स्पर्धा में पाया पहला रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एक्सीलेंस टुटू के छात्र आदित्य ने राज्य स्तरीय स्काउट एंड गाइड की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पहला रैंक हासिल किया है। राज्यपाल जल्द ही आदित्य को पुरस्कृत करेंगे। इसके बाद आदित्य राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य रशिमा राणा ने बताया कि जून माह में रिवालसर (मंडी) में चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रतियोगिता हुई थी। इसमें प्रदेशभर से स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया था। यहां सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। आठ अगस्त को आए प्रतियोगिता के परिणाम में आदित्य ने प्रदेशभर में पहला रैंक पाया है। उन्होंने आदित्य को राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही स्कूल के स्काउट मास्टर श्रीधर और गाइड कैप्टन अंजना को भी बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें