फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ने वाला है ईवीएम रूपी पिंजरे का तोता, भाजपा की उड़ी नींद: राणा

Sat, 12 Oct 2019 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि भाजपा को अपनी लोकप्रियता का पता तब चलेगा, जब ईवीएम की पोल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुलेगी। राणा ने दावा किया कि इंटरनेशनल कोर्ट ने ईवीएम के खिलाफ दायर याचिका को स्वीकार कर लिया गया है जिससे भाजपा नेताओं की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन


भाजपा के पिंजरे के तोते (ईवीएम) के उड़ने से उनकी लोकप्रियता की पोल खुल जाएगी। क्योंकि उन्हें पता है कि ईवीएम से पर्दा उठते ही भाजपा के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अच्छा होता कि उनकी सलाह मानकर प्रदेश सरकार प्रायोगिक तौर पर पच्छाद व धर्मशाला उपचुनाव में मतदान बैलेट पेपर से करवाने का निर्णय लेती जिससे सबका वहम दूर हो जाता। लेकिन प्रदेश सरकार को पता है कि भाजपा के झूठ की मटकी फूट जाएगी और जनता भी सब समझ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बदहाल करने, आरबीआई के खजाने को खाली करने, बेरोजगारी की फौज खड़ी करने, बैंकों के जरिये गरीबों के पैसों पर कुंडली मारने वाली सरकार को जनता अब समझ गई है कि झूठे वायदों का सैलाब व अच्छे दिनों के सपने दिखाने वाली भाजपा झूठ का बड़ा परिवार है जोकि केवल फरेब करना ही जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें