फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल ने क्यों कहा, धोखा दे रही है सरकार?

Mon, 20 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सरकार पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार युवा बेरोजगारों के साथ एक के बाद एक धोखा कर रही है। सरकार ने हर महीने बेरोजगार को 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था।
विज्ञापन


सरकार को सत्ता में तीन साल होने जा रहे हैं, अभी तक एक भी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। कौशल विकास भत्ते के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। कहा कि सरकार ने एसएमसी भर्ती के नाम पर भी पढ़े-लिखे बेरोजगारों के साथ मजाक किया गया।

एमए, एमफिल को छोड़ कर 12वीं पास और ग्रेजुएट को नौकरी देकर सही हकदार को इससे बाहर किया। उन्होंने कंडक्टर भर्ती को भी घोटाला बताया है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग नर्सों और फार्मासिस्टों के लिए जो साक्षात्कार लिए हैं, उनमें केवल सेवानिवृत्त लोगों को ही एनएचआरएम के तहत लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्स पर भर्ती की जा रही है। लेबोरेट्री आउट सोर्स, रेडियोलॉजी आउट सोर्स, स्वास्थ्य शिक्षा स्कूलों में आउट सोर्स, नर्सों को आउट सोर्स किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें