फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजीव बिंदल बोले- सत्ता में रहने का नैतिक आधार खो चुकी कांग्रेस

Thu, 29 Feb 2024 01:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना नैतिक आधार सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को बहुत बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार रही, लेकिन 34-34 वोटों पर टाईअप हो जाना किसी भी तरह से सत्ता में रहने का हक वर्तमान सरकार खो चुकी है। कहा कि पिछले एक साल और दो महीने की वर्तमान सरकार की कार्यशाली पूरी तरह से निराशाजनक है।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झूठी गारंटी और बहुत बड़ी चमक के साथ सत्ता में आई यह सरकार अपनी चमक को हो चुकी है और जिस तरह का एक राजनीतिक घटनाक्रम प्रदेश में बना है, उससे जनता पूरी तरह से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली मंडपम में संपन्न हुआ और वह अधिवेशन अनेक मामलों में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक अधिवेशन हुआ। 
विज्ञापन

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निंरतर जमीनी स्तर के ऊपर कार्य में जुटी है और प्रदेश की चारों सीटें भाजपा को मिले और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, इस लक्ष्य को लेकर भाजपा काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें