फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बारिश के साथ बरसे ओले, दिन में छा गया अंधेरा, अंधड चलने से भारी नुकसान

Sat, 02 Jun 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जारी जल संकट, जंगलों में लगी आग और जयराम सरकार पर  बारिश राहत बनकर बरसी। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बरसात हुई। कई जगह ओलावृष्टि हुई और अंधड़ भी चली।

विज्ञापन


बादल उमड़ने से दिन में ही कई शहरों में अंधेरा भी छा गया। सड़क मार्गों पर पेड़ गिरने से प्रदेश में कई जगह यातायात बाधित हुआ है। तूफान चलने से बिजली की लाइनें टूटने से सप्लाई भी ठप्प हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।



 
Trending Videos

एकाएक बदले मौसम ने सरकार को बड़ी राहत दी

जल स्रोतों के सूखने के चलते राजधानी शिमला में हुए भयंकर जल संकट और भीषण गर्मी के चलते जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पूरी सरकार फील्ड में उतरी हुई है। इसी बीच शुक्रवार को एकाएक बदले मौसम ने सरकार को बड़ी राहत दी है।

बारिश होने से जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जंगलों की आग भी कम हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश हुई। शाम करीब सात बजे तक शहर में बारिश होने का सिलसिला जारी रहा।

 

तेज आंधी चलने से घरों की छतें उड़ी

उधर, जिला ऊना में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों ने तपती हुई गर्मी से राहत की सांस ली है। बारिश के साथ-साथ तेज आंधी चलने से उपमंडल बंगाणा में कई जगह पर कई लोगों के घरों की छतें उड़ गई।

बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा जिला में दोपहर तीन बजे के बाद अंधेरा छा गया। तेज तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए तो कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गई। बिलासपुर के जबली स्थित विद्युत बोर्ड के पावर हाउस में आसमानी बिजली गिरने से आग लग गई।
 
विज्ञापन

तूफान और तेज बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए

इससे पूरे शहर में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। मंडी जिला में भी तूफान और तेज बारिश से जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बाधित रहा। जंजैहली में शिकारी मां के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार पर पेड़ गिर गया।

कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में बैठे दोनों सवार सुरक्षित हैं। दोपहर को आए जोरदार तूफान के चलते गग्गल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान लैंड नहीं हो पाया। दिल्ली से गग्गल के लिए आए विमान की आपातकालीन लैंडिंग अमृतसर एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी।

वहां से विमान में आए 55 यात्रियों को सड़क मार्ग से गग्गल पहुंचाया गया। उधर, कांगड़ा हवाई अड्डा के सह प्रभारी तरुण गुलाटी तथा एयर इंडिया के अड्डा इंचार्ज राज कपूर ने बताया कि विमान दिल्ली से गग्गल के लिए तो आया था, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने से आए जोरदार तूफान के चलते विमान गग्गल में लैंड नहीं कर पाया।  ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें