फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन को धूप के बाद देर शाम खूब बरसे बादल

Fri, 15 Aug 2014 01:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम शहर में झमाझम बादल बरसे। हालांकि पारा गिरने के बावजूद उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन


हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा है। इंसानों के साथ जीव-जंतु भी उमस से परेशान हैं। वीरवार को दिल को हलके बादलों और सूर्य देव के बीच दिनभर लुकाछिपी जारी रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में और बारिश के आसार हैं। बारिश से स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ बीच में हलके बादल भी आते रहे। इसके बाद देर शाम को बारिश खूब हुई। पारा गिरने के बावजूद उमस ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

आलम यह है कि पंखे के नीचे बैठकर भी शरीर से पसीना निकल रहा है। जम्मू में वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू में तापमान 31 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 19.7 तथा लेह में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें