फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: मनाली, बंजार के सभी स्कूलों में अवकाश, कुल्लू के 13 स्कूल रहेंगे बंद

Tue, 27 Jan 2026 11:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

जिला कुल्लू के कुछ भागों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर फैसला लिया है। 
विज्ञापन
मनाली में सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू के कुछ भागों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर फैसला लिया है। उप मंडल दंडाधिकारी कुल्लू के अनुसार वर्तमान एवं आगामी मौसम परिस्थितियों के कारण कुछ संवेदनशील बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन जोखिमपूर्ण हो सकता है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन

ऐसे में कुल्लू के 13 स्कूल बंद रहेंगे। जबकि मनाली और बंजार उपमंडल में सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया है। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों के लिए बर्फ से लदी ब्यास नदी बन गई स्नो पॉइंट
 बर्फबारी के बाद मनाली घूमने आ रहे सैलानी बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। मनाली के अधिकतर स्नो प्वाइंट बंद हैं। ऐसे में सैलानियों ने ब्यास नदी को स्नो प्वाइंट बना दिया है। पर्यटक गानों की धुन पर खूब झूम रहे हैं। बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी कुल्लू-मनाली पहुंच रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें