फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अब 335 रुपये में ऊना से ट्रेन में पहुंच सकेंगे इंदौर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 15 Mar 2024 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऊना से नई रेल सेवा की शुरुआत हुई है। यह ट्रेन वृंदावन, आगरा और ग्वालियर से होते हुए इंदौर पहुंचेगी। श्रद्धालु वृंदावन के साथ महाकाल मंदिर उज्जैन जाकर दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देवभूमि हिमाचल के प्रवेश द्वार ऊना से अब उज्जैन के लिए ट्रेन शुक्रवार से शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन से हिमाचल प्रदेश सहित दो केंद्र शासित व पांच राज्यों की यात्रा का संगम हुआ है। ऊना से यात्री साधारण टिकट पर 335 रुपये अदा कर इंदौर तक सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को जा सकेंगे। इंदौर से यह ट्रेन एक दिन पूर्व वीरवार एवं शुक्रवार को ऊना के लिए दौड़ेगी।

विज्ञापन


करीब 27 घंटे के सफर के बाद ऊना से यात्री इंदौर इस ट्रेन में पहुंच सकेंगे। गुरुवार व शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पर यह ट्रेन इंदौर से ऊना के लिए चलेगी और अगले रोज सुबह 8:35 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर आएगी। जबकि ऊना रेलवे स्टेशन से ट्रेन शुक्रवार एवं शनिवार को दोपहर 1:50 बजे चलकर अगले दिन शनिवार को दोपहर 03:05 बजे इंदौर पहुंचाएगी। 22 बोगी वाली ऊना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में आठ डिब्बे स्लीपर कोच के हैं। इसमें थर्ड एसी कोच के 6 डिब्बे में 1545 रुपये किराया, सेकेंड एसी के दो कोच में 2235, एक फर्स्ट एसी कोच में 3785 रुपये प्रति यात्री किराया देकर यात्रा की जा सकेगी। जबकि ट्रेन के आगे एक व पीछे दो डिब्बे जनरल कोच रहेंगे।


इन राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन करीब दोनों स्टेशनों के बीच 1319 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें करीब 26 हाल्ट होंगे। मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, ग्वालियर, उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, फरीदाबाद, निजामुदीन, सहारनपुर, हरियाणा के अंबाला, चंडीगढ़, मोहाली, मोरिंडा, रोपड़, आनंदपुर साहिब व नंगल डैम होते हुए हिमाचल के ऊना रेलवे स्टेशन तक चंद मिनट का ठहराव करती आएगी। यात्री संबंधित राज्यों तक यात्रा का लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन


हरिद्वार जाने वाली ट्रेन की अब यह है समयसारिणी
रेलवे बोर्ड अंबाला डिवीजन के पीआरओ क्षितिज शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन ऊना से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 04502 अब दोपहर 1.50 की बजाय दोपहर 2:10 बजे चलती है। जो सहारनपुर में अब 07:15 बजे पहुंचने की बजाय 7:25 बजे पहुंचती है। हालांकि सहारनपुर से आगे हरिद्वार तक समयसारिणी में कोई बदलाव नहीं है। ट्रेन वहां 9 बजे रात पहुंचाएगी। जबकि हरिद्वार से ट्रेन प्रतिदिन तड़के 4 बजे ऊना लिए आती है।
 

कांग्रेस पर जमकर बरसे
उधर, कांग्रेस की ओर से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा पर अनुराग ने कहा कि चुनाव आने से पहले कांग्रेस ऐसे वादे करती है और बाद में उनके आवेदन फॉर्म कूड़े में फेंक देती है।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के पांच लाख बहनों को तो 1500 रुपये कांग्रेस सरकार दे नहीं पाई।  फिर देश के पांच करोड़ को कहां से देंगे। कांग्रेस केवल चुनाव से पूर्व फॉर्म भरवाती है, फिर उन फॉर्म को कूड़ेदान में फेंक देती है। इन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भी फॉर्म भरवाए थे और कूड़े में फेंके और अब लोकसभा चुनाव से पहले भी फॉर्म भरवाएंगे और कूड़ेदान में फेंकेंगे। लेकिन जनता अब कांग्रेस को कूड़ेदान में फेंकेगी। 
 
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने बड़सर में बाइक रैली को दिखाई हरीझंडी, बोले- प्रदेश में चारों सीट जीतेगी भाजपा
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।  पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के अलावा काफी संख्या में युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली को भी हरीझंडी दिखाई। बाइक रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता का संदेश दिया। यह बाइक रैली समोह, सलौणी से होते हुए मैहरे में पहुंची। इसमें करीब दो हजार युवाओं ने हिस्सा लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कि नशा मुक्त अभियान शुरू किया है और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। युवाओं को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए भी हेलमेंट पहनने का आह्ान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे पांचवीं बार लोकसभा टिकट दी गई है जिसके लिए हाईकमान का आभारी रहूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार भी प्रदेश भर की चारों सीटों को जिताकर भाजपा को बढ़त दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें