फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की एंट्री पर अब राहुल गांधी लेंगे फैसला

Wed, 20 Mar 2019 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का कांग्रेस में आना कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिका है। चंदेल ने गत सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से पहले ही मुलाकात कर ली है।

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से भी चंदेल मिल चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि तीनों नेताओं से चंदेल की मुलाकात के बाद यह मामला राहुल गांधी के पास भेज दिया गया है। गौर हो कि सुरेश चंदेल हमीरपुर सीट से सांसद रहे हैं। सुरेश चंदेल 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में तीन बार सांसद रहे हैं।

चंदेल को कांग्रेस में शामिल करने पर अब राहुल गांधी पर फैसला छोड़ा गया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से एक पत्र भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चंदेल ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए हमीरपुर सीट से टिकट की शर्त रखी है।
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कह रहे हैं कि उनकी चंदेल से कोई मुलाकात नहीं हुई है। भाजपा नेता सुरेश चंदेल भी कहते हैं कि वह किसी कांग्रेस नेता से नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें