भाजयुमो का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग 13 से 15 मई के बीच धर्मशाला में होगा। इसमें जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद होंगे, वहीं क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और पहलवान बबीता फोगाट के भी मौजूद रहने की सूचना थी।
भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) के अभ्यास वर्ग में धर्मशाला आने के लिए राहुल द्रविड़ ने मना किया है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने एक एजेंसी को स्पष्ट किया है कि इस तरह की सूचना गलत है। भाजयुमो का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग 13 से 15 मई के बीच धर्मशाला में होगा। इसमें जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद होंगे, वहीं क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और पहलवान बबीता फोगाट के भी मौजूद रहने की सूचना थी।
विज्ञापन
इस अभ्यास वर्ग में देश भर के 139 प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिन चल चलेगा। इसी पर राहुल द्रविड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इस एजेंसी के ट्वीट पर एक री-ट्वीट में लिखा है - राहुल द्रविड़ ज्वाइन कर सकते हैं, मगर राहुल द्रविड़ ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं। एक अन्य री-ट्वीट है - हर कोई राहुल द्रविड़ नहीं हो सकता। एक अन्य ट्वीट है कि राहुल जल्दी ही नौकरी से बाहर हो जाएंगे।