फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रघुवीर बाली बोले- शक्तिपीठों को जोड़कर बनाया जाएगा देवी धाम सर्किट

Fri, 20 Jan 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने पर्यटन विकास के लिए तेजी से प्रयास आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में पर्यटन की दृष्टि से कई तरह के आकर्षणों को विकसित करके पर्यटकों के ठहराव को बढ़ाना और निवेश में बढ़ोतरी करना मुख्यमंत्री व उनकी प्राथमिकता रहेगी। 
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में रघुवीर सिंह बाली को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने पर्यटन विकास के लिए तेजी से प्रयास आगे बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में पर्यटन की दृष्टि से कई तरह के आकर्षणों को विकसित करके पर्यटकों के ठहराव को बढ़ाना और निवेश में बढ़ोतरी करना मुख्यमंत्री व उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश की सभी शक्ति पीठों को जोड़कर देवी धामों का सर्किट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


 रघुवीर बाली ने कहा कि हिमाचली धाम और स्थानीय खान-पान के साथ ही भी पर्यटकों का जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। जमीन से लेकर आसमान और पानी की सतह पर साहसिक खेल गतिविधियों को और अधिक विकसित किया जाएगा। प्रदेश के कई स्थानों पर हेल्थ स्पा और गोल्फ कोर्स विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के मुताबिक प्रदेश में पर्यटन के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के भी प्रयास होंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। प्रदेश में हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट का विस्तार पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें