फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केबल भूमिगत करने के सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद बोले, सीएम के ही काम नहीं हो रहे, तो हमारे कौन करेगा
विज्ञापन

लिफ्ट ओवरब्रिज पर भी प्रदेश सरकार को घेरा
कहा क्यों बरबाद किया जनता का करोड़ों रुपद

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बेतरतीब बिजली और केबल तार को भूमिगत करने के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद कमलेश मेहता ने इस बारे में सवाल पूछा था।

पार्षद ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इसकी घोषणा की थी। सीएम ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था लेकिन दो साल से इसका अता पता नहीं है। भाजपा पार्षद आशा शर्मा, सरोज ठाकुर ने कहा कि शिमला में सीएम के ही काम नहीं हो रहे हैं, तो भला हमारे काम कौन करेगा। भाजपा के सवालों पर निगम आयुक्त ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है। विभाग के अनुसार इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सरकार से 146.34 करोड़ रुपये की राशि भी मिल चुकी है। भाजपा पार्षद आशा शर्मा ने लिफ्ट ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट पर सवाल पूछे। जवाब मिला कि इसका काम रोक दिया है। हालांकि क्यों रोका है, इसका स्पष्ट जवाब रोपवे के अधिकारी नहीं दे पाए। भाजपा ने सवाल उठाए कि करोड़ों रुपये फूंकने के बाद इसे रद्द किया गया। यह जनता के पैसों की बर्बादी है। अगले सदन में इसकी पूरी जानकारी सदन में तलब की गई है। सदन में उप महापौर उमा कौशल, अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अहम इनसेट
लोक निर्माण विभाग के अफसर गायब, मेयर-पार्षद में नोंकझोंक
शहर के रुल्दूभट्ठा वार्ड में एंबुलेंस रोड न बनने पर सदन में महापौर और पार्षद में तीखी नोंकझोंक हो गई। पार्षद सरोज ठाकुर ने पूछा था कि कुफ्टाधार की सड़क छह साल बाद भी क्यों नहीं बनी। इसका जवाब देने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसर सदन में नहीं आए थे। इस पर हंगामा शुरू हो गया। पार्षद ने कहा कि यह कैसी व्यवस्था है। कब जनता के काम होंगे। मेयर भड़क गए। कहा कि अगले सदन में इसका जवाब देंगे। पार्षद ने कहा कि लगातार उनके काम टाले जा रहे हैं। अफसर सदन से गायब रहते हैं। ऐसा नहीं चलेगा। काफी देर तक मेयर-पार्षद में तीखी नोंकझोंक चलती रही। बाद में मामला शांत हुआ। पार्षद चमन प्रकाश ने खलीनी में खस्ताहाल सड़क, सिमी नंदा ने नाभा में कई स्ट्रीट लाइटें खराब होने, बंगाली बगीचा के लिए सड़क बनाने, सरोज ठाकुर ने एवरसनी और पांच घर के पास बनने वाले एंबुलेंस रोड का मामला उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें