शिमला। रिज मैदान में मंगलवार को विश्वास सोसायटी की ओर से ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया गया। दिवाली पर पटाखे न चलाकर मिट्टी के दीये जलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में पोस्टर और स्लोगन भी प्रदर्शित किए। सोसायटी अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना। उन्होंने कहा कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील है कि पटाखों के बजाय मिट्टी के दीये जलाएं, प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाएं और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को मिलकर पहल करनी होगी। सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने भी लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया। संवाद