डलहौजी में क्रिसमस के जश्न की तैयारियां शुरू
वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी में क्रिसमस के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटलों में इन दिनों क्रिसमस और नए साल के लिए बुकिंग आना शुरू हो गई है। क्रिसमस पर डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। डलहौजी के बड़े होटलों में बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल मालिक लुभावने पैकेज दे रहे हैं। डलहौजी में जून के अंतिम सप्ताह के बाद से पर्यटकों की आमद में काफी कमी दर्ज की गई थी। जुलाई से लेकर नवंबर तक डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में लगभग चालीस से पचास प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। अब क्रिसमस और नए साल के अवसर पर पर्यटन कारोबार की उम्मीद है। डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू का कहना है कि होटलों में बुकिंग बढ़ रही है।