फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड्ड कॉलेज ने जीता इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब, डीएवी कांगड़ा को हराया

Mon, 06 Nov 2023 08:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

चंबा चौगान में इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय खड्ड की टीम ने डीएवी कांगड़ा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन
खड्ड कॉलेज ने जीती इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक चंबा चौगान में इंटर कॉलेज फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय खड्ड की टीम ने डीएवी कांगड़ा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने चंबा कॉलेज प्रबंधन को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर मनोनीत पार्षद जीवन सिंह सलारिया, नरेश राणा और हसनदीन मौजूद रहे। 

विज्ञापन

कुश्ती में चंबा की अनीता ने जीता स्वर्ण

 प्रदेश स्तरीय इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ की अनीता ने स्वर्ण पदक जीता है। अनीता वर्तमान समय में साई छात्रावास हमीरपुर में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं और राजकीय महाविद्यालय अणु में पढ़ाई करती हैं। अनीता ने कोच, परिजनों को सफलता का श्रेय दिया है। अनीता का सपना ओलंपिक में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीतना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें