फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Tourism: पर्यटकों से गुलजार होने लगी पहाड़ों की रानी, वीकेंड के लिए बढ़ी बुकिंग

Fri, 08 Dec 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/डलहौजी (चंबा)

सार

शिमला वीकेंड के लिए पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। मौसम ठंडा होने के बाद सैलानी घूमने के लिए पहाड़ों की रानी का रुख करने लगे हैं। 
विज्ञापन
शिमला में बढ़ी सैलानियों की आमद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला वीकेंड के लिए पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। मौसम ठंडा होने के बाद सैलानी घूमने के लिए पहाड़ों की रानी का रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को शिमला के मालरोड व रिज मैदान पर सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। ऐसे में कारोबारी अच्छे वीकेंड की उम्मीद में हैं। पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या थोड़ी बड़ी है। शनिवार तक होटलों में 60 फीसदी से ज्यादा कमरे बुक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या थोड़ी बड़ी है। अगर क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी होती है तो शिमला में सैलानियों की संख्या काफी बढे़गी। बताया कि पड़ोसी राज्यों में हवाई सेवाएं सस्ती होने की वजह से सैलानियों को शिमला आना महंगा पड़ रहा है। इसकी वजह से पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कम सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि क्रिसमस और न्यू ईयर तक सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार में इजाफा होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

डलहौजी में क्रिसमस के जश्न की तैयारियां शुरू
वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी में क्रिसमस के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। होटलों में इन दिनों क्रिसमस और नए साल के लिए बुकिंग आना शुरू हो गई है। क्रिसमस पर डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। डलहौजी के बड़े होटलों में बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल मालिक लुभावने पैकेज दे रहे हैं। डलहौजी में जून के अंतिम सप्ताह के बाद से पर्यटकों की आमद में काफी कमी दर्ज की गई थी। जुलाई से लेकर नवंबर तक डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय में लगभग चालीस से पचास प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। अब क्रिसमस और नए साल के अवसर पर पर्यटन कारोबार की उम्मीद है। डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू का कहना है कि होटलों में बुकिंग बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें