फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मशहूर गायक जस्सी ने गाया हिमाचल का कुंजू चंचलो गीत

Sat, 19 Jun 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जसबीर जस्सी मुंबई आधारित शिमला की एक कलाकार रिड्ज की ओर से लिए गए साक्षात्कार में गा रहे थे। रिड्ज ने उनकी गायन यात्रा पर एक साक्षात्कार लिया। 
बॉलीवुड की कलाकार रिड्ज इन दिनों शिमला आई हुई हैं। वह मूल रूप से शिमला के ठियोग तहसील रहने वाली हैं।
विज्ञापन
Jasbir Jassi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मशहूर गायक जसबीर जस्सी ने शुक्रवार को ऑनलाइन हिमाचली लोकगीत गाए। इन गीतों को खूब देखा और सुना गया। उनसे एक साक्षात्कार में जब पंजाबी गीत दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी गाने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश का लोकगीत गाएंगे। बहुत से हिमाचल के लोग उन्हें सुन रहे होंगे। फिर उन्होंने हिमाचल का मशहूर लोकगीत कुंजू चंचलो गीत गाया। जसबीर जस्सी मुंबई आधारित शिमला की एक कलाकार रिड्ज की ओर से लिए गए साक्षात्कार में गा रहे थे। रिड्ज ने उनकी गायन यात्रा पर एक साक्षात्कार लिया। 

विज्ञापन


बॉलीवुड की कलाकार रिड्ज इन दिनों शिमला आई हुई हैं। वह मूल रूप से शिमला के ठियोग तहसील रहने वाली हैं। रिड्ज कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनसे साक्षात्कार में जस्सी ने कहा कि अगर प्रयास किया जाए तो मंजिल हासिल हो ही जाती है। जस्सी से जब दिल ले गई कुड़ी गीत गाने को कहा गया तो वह बोले बहुत से हिमाचल के लोग भी उन्हें सुन रहे होंगे। इसलिए वह हिमाचल का लोकगीत सुनाएंगे। जस्सी ने कांगड़ा और चंबा में गाया जाने वाला कुंजू चंचलो गीत गाया। उसके बाद दिल ले गई कुड़ी शिमले दी गीत गाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें