अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय कार्यक्रम पीटरहाफ शिमला में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद होंगे। इस मौके पर जाने माने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ऑनलाइन जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम सात बजे शुरू होगा। यहां करीब 45 मिनट का कार्यक्रम होगा।