फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी पहुंचे चन्नी, बोले- दुरुस्त करेंगे हिमाचल को जोड़ने वाले पंजाब के मार्ग

Fri, 19 Nov 2021 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)

सार

पंजाब के सीएम चन्नी परिवार सहित गुरुवार देर शाम बद्दी के समीप संडोली गांव में पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की 25वीं सालगिरह में शामिल हुए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पंजाब के मार्गों की हालत सुधारने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सिमसा डैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा चुनड़ी गांव के साथ लगते पंजाब के क्षेत्र तक सड़क निर्माण करने का भी आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


यह मार्ग बनने से रूपनगर यहां के काफी नजदीक हो जाएगा। ढेरोंवाल से घनौली मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पंजाब के सीएम चन्नी परिवार सहित गुरुवार देर शाम बद्दी के समीप संडोली गांव में पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की 25वीं सालगिरह में शामिल हुए।

वह गुरुवार रात 9:23 पर संडोली पहुंचे। उनका पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव मदन चौधरी, बद्दी-नालागढ़-बरोटीवाला ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के प्रधान हरभजन चौधरी, हुकम चंद, कर्मचंद, पार्षद सुरजीत चौधरी, मोहन लाल, जस्सी चौधरी, नरेश कुमार, इंटक के बीबीएन अध्यक्ष संजीव कुंडलस, क्योरटेक फार्मा के एमडी सुमित सिंगला, ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम रेंजर, डीसीसी के सदस्य अच्छरपाल कौशल, बीडीसी सदस्य राम रतन चौधरी, भटोलीकलां के उपप्रधान मुख्तयार मोहम्मद बिल्लू, उपप्रधान हितेंद्र सोनू, लेखराम नंबरदार, प्रदीप धीमान, बिंदर चौधरी, ओमप्रकाश, मेहर चंद समेत दर्जनों लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें