फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यायालय वकालत स्पर्धा में पुणे लवासा की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विधि विश्वविद्यालय घंडल में हुई स्पर्धा
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ गवाह का सम्मान नवोदिता कौशिक को मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित न्यायालय वकालत प्रतियोगिता में पुणे के लवासा परिसर की टीम विजेता बनीं। विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता मुंबई के रिजवी विधि महाविद्यालय की टीम रही और 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता का पुरस्कार एड्रियल एलन बर्टी को पांच हजार रुपये के साथ प्रदान किया गया।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ गवाह का सम्मान नवोदिता कौशिक को दो हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ दिया गया। शोध और तर्क लेखन श्रेणी में अभियोजन पक्ष में हैदराबाद के सिम्बायोसिस विधि विद्यालय की टीम और बचाव पक्ष में पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विधि शिक्षण संस्थानों की 20 टीमों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के अपराध विज्ञान एवं विधि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को न्यायालय की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था। विधि विश्वविद्यालय घंडल की कुलपति प्रीति सक्सेना ने बताया कि ऐसे आयोजन विधि विद्यार्थियों में वकालत, शोध प्रक्रिया की समझ को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें