फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालों की सप्लाई पहुंची पर चीनी-तेल के लिए इंतजार

Mon, 27 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सस्ती दालों की सप्लाई गोदामों में पहुंच गई है। लेकिन इस बार ये दालें सस्ती नहीं बल्कि महंगी मिलेंगी। दाल चना 35 के बजाय 61, राजमा 30 के बजाय 35 और  काला मसर दाल 45 के बजाय 55 रुपये प्रति किलो दी जाएगी। बड़ी बात यह है कि दाल चना पांच या इससे अधिक संख्या वाले परिवारों को ही दी जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने दाल चना को इस बार तीसरे नंबर पर रखा है। जुलाई महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं में दालें मिलना शुरू हो जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दालों के नए दाम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को भेज दिए गए हैं। उधर, उपभोक्ताओं को अभी तेल नहीं मिल सकेगा।

खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर नहीं किए हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने में अभी वक्त लगेगा। चीनी के टेंडर दो दिन पहले हो चुके हैं लेकिन डिपुओं में सप्लाई नहीं पहुंची है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने बताया कि चीनी का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया गया है। तेल के टेंडर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें