फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दंपति सहित तीन की मौत

Mon, 27 Jun 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग के छैला के पास कार के खाई में गिर जाने से दंपति और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दंपति के बेटे को गंभीर चोटें लगी हैं। इसे उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। हादसे में मारे पति और पत्नी एमसी शिमला के कर्मचारी थी। ये सभी कार में सवार होकर ठियोग से छैला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान खोलगई के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सिविल अस्पताल ठियोग में दम तोड़ा। हादसे में एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दुला राम आयु 46 वर्ष, पुत्र ठाढू राम, गांव खादर नकोरपुल चौपाल, केवला देवी पत्नी लायक राम कुपवी चौपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि लायक राम 56 पुत्र दिगरू राम गांव गवाए चौपाल ने सिविल अस्पातल ठियोग में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि हादसे में आनंद आयु 26 वर्ष, पुत्र लायक राम को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें