सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रौड़ा में 30 अक्तूबर से प्रांतीय विज्ञान मेला होगा। यह विज्ञान मेला पहली नवंबर को तक चलेगा।
इस सिलसिले में सरस्वती विद्या मंदिर कन्या निहाल में एक बैठक हुई। इसमें विज्ञान मेले के संयोजक प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि पांच वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसमें विज्ञान प्रश्न मंच, संस्कृति प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, परिपत्र वाचन प्रश्न मंच, प्रयोगात्मक प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर से चयनित प्रदेश स्तरीय टीम के सरस्वती विद्या मंदिरों के खिलाड़ी इस प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान मेले में 600 के लगभग नन्हे और सीनियर वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
प्रतियोगिता से चयनित ये वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य चंद्रावती मन्हास, एसवीएम छात्र रौड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।