बिझड़ी में हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सेवक।
नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद ग्रामीण रोजगार सेवक गुस्से में हैं। संघ ने 6 जून को ग्रामीण विकास विभाग का घेराव करने का फैसला लिया है। संघ का आरोप है कि जिस समय सेवकों को अनुबंध पर लाया गया था। शर्त ये थी कि अगर ग्रामीण रोजगार सेवकों को नौकरी से हटाना है तो विभाग एक महीने पहले उन्हें नोटिस देगा।
लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। संघ सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष शिव राज ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की धमकियों से ग्राम रोजगार सेवक डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने दावा किया कि किसी भी ग्राम सेवक ने नौकरी ज्वाइन नहीं की। सब एकजुट हैं। विभाग यूनियन को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसके चलते ग्रामीण रोजगार सेवकों के नौकरी पर आने का बात की जा रही है।