फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के पैसे न मिलने से दर्शकों ने एचपीसीए के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 17 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रद्द हुए मैच से मायूस दर्शकों ने एचपीसीए के खिलाफ नारेबाजी कर दी। एचपीसीए की ओर से टिकट के पैसों को वापस करने की घोषणा के बाद बाहरी राज्यों से आए क्रिकेट प्रेमियों ने स्टेडियम के बाहर धरना दे दिया।

विज्ञापन


इन्होंने टिकट के पैसे मांगे, लेकिन एचपीसीए की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद इन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि उन्हें बताया जाए कि उनके टिकट के पैसे किस तरह से लौटाए जाएंगे।

एचपीसीए प्रशासन उन्हें थोड़ी देर में जवाब देने का आश्वासन देकर टालता रहा, साथ ही एक-दो दिन में काउंटर लगाकर टिकट के पैसे वापस करने की बात कहने लगा। इससे क्रिकेट प्रेमियों में रोष फैल गया और वे नारेबाजी पर उतर आए।इस दौरान एचपीसीए के सभी गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


मैच रद्द होने से मायूस क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि एचपीसीए को मैच रद्द होने की स्थिति में टिकटों के पैसों को किस तरह जल्द से जल्द लोगों को वापस करना है, इस बारे पहलेे से प्लान तैयार करना चाहिए था। अब वे वापस घर जा रहे हैं। उन्हें टिकट के पैसे लेेने के लिए फिर से आना पड़ेगा। 

मैच रद्द होने के कारण लोगों की ओर से खरीदे गए टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। - मोहित सूद, प्रेस सचिव, एचपीसीए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें