फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स को लेकर पटाखा मार्केट में हंगामा

Wed, 22 Oct 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के संजौली बाजार में लगाई गई पटाखा मार्केट जमकर हंगामा हुआ। आबकारी विभाग की एकाएक कार्रवाई का यहां के पटाखा विक्रेताओं ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। पटाखा विक्रेताओं से पटाखों के बिल और दस्तावेज मांगने पर पटाखा विक्रेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर के संजौली पुलिस चौकी के समीप कुछ देर के लिए रास्ता भी रोका। इस पर पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं को रास्ते से हटाया और चौकी में जा कर बातचीत कर मामला सुलझाया। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने पटाखा विक्रेताओं से 30 दुकानों के विक्रेताओं से 20, 000 टैक्स और जुर्माना के रूप में अदा करने को कहा।

ईटीओ प्रीतपाल सिंह की अगुवाई, इंस्पेक्टर हंस राज, लाल चंद चौहान, गोवर्धन कंवर की टीम ने यह कार्रवाई की। पटाखा विक्रेताओं ने टैक्स देने से इंकार कर दिया। पटाखा विक्रेता नरेंद्र ठाकुर, मनोज, पवन, वेद प्रकाश, हरी चोपड़ा, गौरव चौहान, आसीम, सौरव, मन्नु टैक्स न देने को लेकर अड़ गए। बाद में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने इन पटाखा विक्रेताओं से करीब बीस हजार का टैक्स वसूल किया।
विज्ञापन


60 हजार का टैक्स वसूला
आबकारी एवं कराधान विभाग ने आइस स्केटिंग रिंक और संजौली में लगाई गई पटाखा मार्केट से क्रमश: 40 हजार और 20 हजार का टैक्स एकत्र किया। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त शिमला सतीश शर्मा ने माना कि संजौली पटाखा मार्केट में गई टीम का विक्रेताओं ने विरोध किया।

मगर उनके पास बेचे जा रहे पटाखों पर टैक्स अदा करने के कोई बिल नहीं पाए गए, इसलिए टीम ने उनसे कु ल पटाखों के स्टॉक का आंकलन कर 30 विक्रेताओं से सिर्फ बीस हजार टैक्स और पेनल्टी वसूल की है।

पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स की रसीद काटी
आबकारी एवं कराधान विभाग की इस टीम ने पटाखा विक्रेताओं से टैक्स और पैनल्टी के रूप में वसूल की गई राशि की रसीद पैसेंजर एंड गूड्स टैक्स की काटी। जिस पर विभाग का कहना है कि इन दिनों विभाग के पास यही रसीद उपलब्ध है। इसे काट कर वेट टैक्स लिखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें