फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू को सीयू बनाने का केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव, ईसी बैठक में बनी सहमति

Sun, 24 Nov 2019 04:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) बनाने के लिए विवि की कार्यकारी परिषद (ईसी) प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। शनिवार को हुई कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक में मौजूद सदस्यों ने इस पर चर्चा की, जिसमें यह सहमति बनी। ईसी सदस्य प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बैठक में इसका प्रस्ताव रखा, जिसका बैठक में मौजूद अध्यक्ष कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार सहित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। विवि के विभिन्न शिक्षक संगठन भी इस मांग को उठाते रहे हैं।

विज्ञापन


दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए हाईकोर्ट ने जो पांच फीसदी आरक्षण देने का आदेश दिया था, उसे लागू करने के लिए कुलपति ने एक समिति बनाने के आदेश दिए। ईसी सदस्य प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुगम्य में पुस्तकालय 22 जुलाई को शुरू कर दिया था, लेकिन उसमें आवश्यक टॉकिंग सॉफ्टवेयर नहीं खरीदे जा सके हैं, जिसके लिए मंजूर पांच लाख खर्च नहीं किए गए। उन्होंने दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय निर्माण की मांग उठाई और पुस्तकालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियुक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के तबादले का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें