प्रो. सिकंदर कुमार करीब 110 सेमिनार, संगोष्ठियां एवं कार्यशालाओं में भाग ले चुके हैं। प्रो. सिकंदर कुमार 17 छात्रों के पीएचडी और 52 छात्रों के एमफिल पर्यवेक्षक रह चुके हैं।
वे सीआईएफ नोडल संगठन मुंबई, कृषि लागत योजना, जनसंख्या शोध केंद्र, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच वर्ष निदेशक और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष भी रहे हैं। प्रो. सिकंदर कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी है।
कुलपति के पद पर इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है। उधर, चौदह महीनों से ज्यादा समय के बाद हिमाचल विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिला है। वीरवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज खुद उनकी नियुक्ति की फाइल लेकर हिमाचल का प्रभार देख रहे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से
मिलने चंडीगढ़ गए थे। वीरवार देर रात को राजभवन ने नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। 25 मई 2017 को तत्कालीन कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के रिटायर होने के बाद से वीसी का पद खाली चल रहा था।