फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यू शिमला की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पानी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा-अब न गाद है और न ही कोई और बहाना, फिर तीसरे दिन क्यों दे रहे हैं पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला स्थित सेक्टर एक में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को बुलाई गई बैठक में पेयजल संकट पर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने नगर निगम के तीसरे दिन पानी आने के आदेश का विरोध जताया। पूछा कि आखिर रोज पानी क्यों नहीं दिया जा रहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि पूरे साल में ऐसे कुछ दिन ही तो होते हैं जब पानी ठीक आने की उम्मीद होती है। अब नगर निगम ने तीसरे दिन पानी आने के आदेश जारी कर दिए हैं। पानी आने के दिन और समय भी निर्धारित नहीं होता। लोग पूरा दिन पानी आने के इंतजार में बैठे रहते हैं। इसकी वजह से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि पार्षदों के माध्यम से नगर निगम को इसकी शिकायत दी जाएगी। निगम को रोज पानी देना ही होगा। लोगों ने कहा कि अब न गाद है और न ही कोई और बहाना फिर तीसरे दिन पानी क्यों दे रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव सुमन पाल दत्ता ने बताया कि लोग कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। संबंधित विभाग को कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। सदस्य सोहन लाल फोतेदार ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली बिल नहीं भेजे जा रहे और बिल न मिलने की स्थिति में लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। विक्रम सेन ने बताया कि न्यू शिमला में रात को स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती जिसमें लोगों के गिरने की संभावना बनी रहती है। बैठक में विक्रम सेन, जीडी कालिया, प्रवीण पटेल और अशोक शर्मा सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें