फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाठियादेवी में प्रो कब्ड्डी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिप सदस्य और बीडीसी ने उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे जाठियादेवी में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जुन्गा वार्ड से जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा और बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया।
बागी पंचायत के सौजन्य से प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान नरेश ठाकुर ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार का नकद इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर की ओर से किया जाना था। ऐन मौके पर उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके चलते जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पंचायत को बधाई दी। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ता है और वह नशे से भी दूर होते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बागी और चनोग के बीच खेला गया। इसमें चनोग ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में टीमें ज्यादा होने के कारण यह प्रतियोगिता करीब एक सप्ताह तक चलेगी। बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने युवाओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोष शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, बागी के प्रधान नरेश ठाकुर, बढ़ई की प्रधान प्रियंका कंवर, चनोग के प्रधान मनोज कुमार, धमून के प्रधान सुनील कुमार, रामपुर क्योंथल के प्रधान रामलाल ठाकुर, चायली की प्रधान चंद्रकांता, बायचड़ी के प्रधान जगदीश और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें