फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिल्सक्वीन पैक, सड़कों पर वाहनों की कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा की छुट्टियों पर भारी संख्या में शिमला पहुंचे सैलानी, सड़कों पर लगी वाहनों की कतारें
विज्ञापन

दोपहर को ही फुल हो गईं शहर की पार्किंग
24,500 लोगों ने दो दिन में किया लिफ्ट का इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दशहरा की छुट्टियों में वीकेंड पर शिमला टूरिस्टों से पैक हो गया है। शनिवार शाम रिज मैदान और मालरोड पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे। शुक्रवार शाम ही बड़ी संख्या में सैलानी शिमला आ गए थे। शनिवार को भी सैलानियों की आमद जारी रही।
शनिवार दोपहर बाद शहर के सर्कुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर दो बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग पैक होने के बाद टूरिस्टों ने गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी शुरू कर दीं जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सैलानियों की आमद बढ़ने के बाद शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचने के लिए करीब 24500 सैलानियों और स्थानीय लोगों ने पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को शहर के होटलों में करीब 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी शनिवार शाम तक भी होटलों में 70 फीसदी तक कमरे पैक हो गए थे। रविवार को आक्यूपेंसी करीब 50 फीसदी तक रहने की उम्मीद है।
20 अक्तूबर तक शिमला आने वाली ट्रेनें पैक
कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें 20 अक्तूबर तक के लिए एडवांस बुक हो गई हैं। रेल मोटर कार (04505) 21 अक्तूबर तक, शिवालिक डीलक्स स्पेशल (04527) 22 अक्तूबर तक, कालका शिमला स्पेशल (04529) 20 अक्तूबर तक, कालका शिमला स्पेशल (04543) 22 अक्तूबर तक, कालका शिमला स्पेशल (04517) 19 अक्तूबर तक के लिए एडवांस बुक हो गई है। कालका शिमला स्पेशल (04543) में तो इतनी लंबी वेटिंग है कि क्लीयर होने की कोई संभावना नहीं है। रेल मोटर कार (04506) शिमला से कालका के लिए भी 22 अक्तूबर तक एडवांस बुक हो चुकी है।
विज्ञापन

24 घंटे में 8000 पर्यटक
वाहन हुए शहर में दाखिल
बीते 24 घंटों के भीतर करीब 8000 पर्यटक वाहन शोघी से शहर में दाखिल हुए हैं। शुक्रवार शाम और शनिवार दोपहर बाद शहर में सबसे अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई है। डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय भारद्वाज ने बताया कि इस वीकेंड पर शिमला में टूरिस्ट वाहनों का फ्लो बढ़ा है। ऐसे प्वाइंट पर जहां वाहनों की भीड़ अधिक है राइडरों को भेजा जा रहा है। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास चार राइडर लगाए गए हैं, ट्रैफिक इंजार्च यहां खुद व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें