फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका और रितु बोलीं- टीम ऐसे ही खेली तो मुट्ठी में गोल्ड

Fri, 24 Aug 2018 11:42 AM IST
जगत सिंह तोमर, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का प्रदर्शन इसी स्तर का रहा तो हमें कोई खिताबी हैट्रिक लगाने से नहीं रोक सकता। इंडोनेशिया के जकार्ता में महिला कबड्डी टीम के फाइनल में पहुंचते ही हिमाचल की बेटियों ने कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी।  इसके लिए पूरा दमखम लगा देंगी। टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन


इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अभिभावकों के साथ बातचीत की। प्रियंका तथा रितु नेगी ने कहा कि वे कुलदेवता की आराधना कर रही हैं कि भारत के लिए इस बार भी गोल्ड मेडल जीतें।

Trending Videos
विज्ञापन

कई जगह धाम देने की तैयारी

इधर, फाइनल मैच में पहुंचने पर शिलाई में जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने डीजे पर डांस किया। लगातार चार मैच जीतने के बाद वीरवार को भारतीय टीम ने चीनी ताइपो (ताइवान) को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

अब शुक्रवार को फाइनल मैच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उधर, युवाओं ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोनों का शिलाई में जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

टीम का मेडल पक्का होते ही सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में धाम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टीम यदि भारतीय महिला कबड्डी टीम गोल्ड मेडल जीतकर लाती है तो दोनों बेटियों के लिए धाम दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें