फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हुई भाजपा की हार को यूपी में हथियार बनाएंगी प्रियंका गांधी

Sun, 07 Nov 2021 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रियंका उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के दौरान भी हिमाचल में मिली कांग्रेस की जीत को हथियार बनाने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकटों का एलान करने के बाद भी प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा में हैं। यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे हिमाचल प्रदेश में भी आजमाया जा सकता है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में हुई भाजपा की हार को उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा हथियार बनाएंगी। बेटे रेहान के साथ राजधानी शिमला पहुंचीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। शनिवार को प्रियंका ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची से मुलाकात की। प्रियंका ने छराबड़ा स्थित अपने आशियाने के बगीचे में सैर कर दिन बिताया। उन्होंने खाची को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस के किसी अन्य नेता से मुलाकात नहीं की। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खाची से प्रियंका ने जानना चाहा कि प्रदेश में चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए क्या रणनीति बनाई गई। पार्टी के बड़े नेताओं की क्या-क्या भूमिका रही। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की रणनीति किस प्रकार की रही। इन सभी मामलों को लेकर प्रियंका ने विस्तार से जानकारी जुटाई। खाची ने उन्हें बताया कि महंगाई और अन्य मुद्दों के कारण भाजपा इतनी बुरी तरह से हारी। उन्होंने वीरभद्र फैक्टर कितना चला, इस बारे में भी जानकारी ली। प्रियंका उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के दौरान भी हिमाचल में मिली कांग्रेस की जीत को हथियार बनाने की तैयारी में हैं।

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकटों का एलान करने के बाद भी प्रियंका गांधी वाड्रा चर्चा में हैं। यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे हिमाचल प्रदेश में भी आजमाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया के पूरा होने के छह महीने बाद हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होंगे। उधर, प्रियंका गांधी का शिमला में एक और दिन रुकने का कार्यक्रम है। शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका ने राष्ट्रपति के सरकारी आवास के पास अपना आशियाना बनाया है। बंगले के साथ कई किस्मों के फलों का बगीचा भी यहां बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें