अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी अपनी सहेली के साथ रविवार सुबह शिमला से दिल्ली लौटेंगी। प्रियंका राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने नए घर में पिछले तीन दिन से ठहरी हुई हैं। मौसम खराब होने की वजह से प्रियंका अपनी सहेली के साथ छराबड़ा के आसपास के क्षेत्रों में खासकर कुफरी में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद नहीं उठा पाईं।
प्रियंका रविवार को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और वहां से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से रवाना होंगी। इससे पहले प्रियंका अपने पति राबर्ड वाड्रा के साथ छराबड़ा घूमने के लिए आई थीं। पिछली बार मौसम खराब होने के बाद प्रियंका तय समय से एक दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना हो पाई थीं। उस दौरान प्रियंका और उनके पति करीब एक हफ्ते तक यहां ठहरे थे और आसपास के क्षेत्रों के मनोरम दृश्यों का आनंद उठाया था।