फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटका रही केंद्र सरकार: राठौर

Sat, 07 Sep 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस के खिलाफ  भाजपा के दुष्प्रचार से भी आम लोगों को जागरूक करना होगा। देश में भाजपा की गलत नीतियों से देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। बेरोजगारी की समस्या से युवा परेशान हैं। केंद्र सरकार लोगों का ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाकर लोगों को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन


राठौर ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी की मजबूती के लिए वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने निवर्तमान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सेवाओं को भी सराहा। कहा है कि उनके अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें संगठन में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

राठौर ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों को लिखे एक पत्र में पार्टी को दिए गए उनके सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके पदों पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ब्लॉकों में उनका मार्गदर्शन और उनके बहुमूल्य सुझावों का पार्टी हमेशा स्वागत करेगी। प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है। कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यक्रम और नीतियों के साथ लोगों के बीच जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें