प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को फिर शिमला पहुंचीं हैं। उनका यहां तीन दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। रविवार दोपहर को उन्होंने छराबड़ा स्थित अपने निर्माणाधीन घर का जायजा लिया। उनके घर के निर्माण अंतिम चरण में है।
इन दिनों छत में काली स्लेट लगाने का कार्य चल रहा है। इसी सिलसिले में वह पिछले कुछ माह से लगातार शिमला आ रही हैं। तीन दिन तक वे निर्माणाधीन घर का कार्य देखेंगी और वास्तुकारों से सलाह मशविरा करेंगी।
जल्द ही मकान के अंदर की मरम्मत का कार्य भी शुरू किया जा सकता है। घर के सिलसिले में ही उनकी मां और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी भी दो बार शिमला आ चुकी हैं। रविवार को उनके साथ स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।