फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा राजे शिमला पहुंचीं, प्रियंका वाड्रा भी आएंगी

Sat, 06 Jun 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को आ रही हैं। वह दो दिन के लिए शिमला आ रही हैं। शिमला के छराबड़ा में उनके मकान का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वह शनिवार को मकान की साइट पर जाएंगी। प्रियंका करीब दो सप्ताह पहले भी अपनी मां कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ तीन दिन तक यहां रह चुकी हैं।
विज्ञापन


वह इस भवन की साइट पर अपने दो वास्तुकारों को भी ले गई थीं। उन्होंने उस समय इस भवन की छत में आवश्यक परिवर्तन के भी निर्देश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि शनिवार सवेरे प्रियंका वाड्रा सड़क मार्ग से शिमला आएंगी। इस बीच वह सूचना आयोग में उनकी छराबड़ा स्थित जमीन के बारे में आरटीआई में मांगी गई सूचना के बारे में भी अपने वकीलों से मंत्रणा कर सकती हैं।

इस जमीन के बारे में मांगी गई सूचना देने से प्रियंका गांधी वाड्रा बतौर थर्ड पार्टी लगातार इंकार कर रही हैं। उनकी दलील है कि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। वह खुद को एसपीजी प्रोटेक्टी बताकर खुद को आरटीआई एक्ट के दायरे से बाहर मान रही हैं।
विज्ञापन


वह इस संबंध में की गई अपील को गंभीरता से ले रही हैं। राज्य सूचना आयोग ने इस संबंध में अपील की लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुरक्शित रखा है। प्रियंका ने लिखित दलीलें देकर यह फैसला ओपन कोर्ट में सुनाने का आग्रह किया है। रविवार को प्रियंका का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

शिमला पहुंचीं वसुंधरा राजे
वहीं, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया गर्मियों की छुट्टी बिताने शुक्रवार को शिमला पहुंचीं। उधर, वसुंधरा राजे शाम को अपने निजी विमान से राजधानी पहुंची। उनके बाद वह सड़क के माध्यम से वाइल्ड फ्लावर हाल पहुंचीं।

उनके यहां आने की सूचना खुफिया एजेंसियों से लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं तक को नहीं थी। आने के बाद भी पार्टी के नेता उनसे मिलने के लिए नहीं गए। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि वसुंधरा राजे सिंधिया का यह बिल्कुल निजी यात्रा हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें