फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे निजी बस ऑपरेटर

Sat, 01 May 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर मांगें पूरा न होने पर भड़क उठे हैं। संघ ने तीन मई से प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सभी जिलों के 3500 रूटों पर बसों की हड़ताल रहेगी। निजी बस ऑपरेटरों के साथ चालक-परिचालक, टायर और बस मेकेनिक सहित निजी बसों से जुड़े कार्य करने वालों के परिवार सदस्यों सहित प्रदेश के 12 से 15 लाख लोग प्रभावित होंगे। जिला ऊना, कांगड़ा और मंडी में ऑटो व टैक्सी चालक यूनियनों के सदस्य भी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


निजी ऑपरेटरों का टैक्स माफ न करने और वर्किंग कैपिटल की घोषणाएं सिरे न चढ़ाने से प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन सरकार से गुस्सा है। यूनियन ने सरकार को हड़ताल से पहले निजी बस ऑपरेटरों की मांगों को पूरा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि यूनियन लंबे समय से सरकार से टोकन टैक्स, स्पेशल रोड टैक्स माफ करने और वर्किंग कैपिटल (ऑपरेटरों को सस्ता लोन) की घोषणा पूरा करने की मांग कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें